जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक आटो चालक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र का है। भारत माला रोड में एऑटो चालक की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को घर से निकलने के बाद वह नहीं लौटा। इस बीच ऑटो चालक की खून से लतपथ लाश सड़क पर मिली। इस मामले में सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह से मिली जानकारी अनुसार,मृतक युवक का नाम पंकज शास्त्री उम्र 36 साल निवासी…
Author: @dmin
भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर सूर्या टीआई मॉल जुनवानी में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के आह्वान पर 10 हजार तुलसी पौधे का वितरण किया गया। इस दौरान अटलजी के जीवन पर आधारित रंगोली, पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक रिकेश सेन ने पुरस्कृत किया। बता दें सूर्या टीआई मॉल में सोमवार को सुशासन दिवस के मौके पर सुबह से रात तक हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को तुलसी पौधे का वितरण किया गया। शाम को पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे विधायक रिकेश सेन ने भी कई परिवारों को तुलसी पौधा वितरण किया।…
रायपुर। अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होना है। इसकी तैयारियां की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ यहां भंडारे की भी जोरदार तैयारियां है। इसके लिए देश का हर प्रदेश अपनी तरफ से कुछ न कुछ दान कर पु्ण्य का भागी बन रहा है। इसी कड़ी में भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 3000 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से भरी ट्रकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना करेंगे। अयोध्या भेजने के लिए प्रदेश के…
सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर में सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए लाभदायक होते हैं। समाज के गुरु बालदास साहब ने अपने पुत्र का विवाह, समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह में कराकर समाज के सामने एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा…
जीपीएस आधारित नेविगेशन डिवाइस जो करता है घने कोहरे में लोको चालक की मदद रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भौगोलिक रूप से विषम क्षेत्रों में विस्तृत रेलवे है। एक ओर जहां यह रेलवे समतल मैदानी भाग से होकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाती है, तो वहीं दूसरी ओर घने वन से आच्छादित पहाड़ियाँ से होकर रेल लाइन गुजरती है। इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में घना कोहरा ट्रेन परिचालन को प्रभावित करता है। हर साल, सर्दियों के महीनों में कोहरे के मौसम के दौरान, विशेष रूप से खोंगसरा तथा भनवारटंक स्टेशनों से उत्तरी हिस्सों में …
कोरबा। कोरबा के कुंज नगर की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है जहां कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोरबा कोतवाली के तहत सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पोखरीपारा इमलीडुग्गु में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए। नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री…
अयोध्या (एजेंसी)। 22 जनवरी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। स्टेट एजेंसियों के अलावा केंद्र की एजेंसियों ने भी जिले में कैंप किया है। 15 टीमें विभिन्न इलाकों में छानबीन करके इनपुट तलाश रही हैं। वहीं, श्रीराम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा कमांडो के हवाले किया गया है। रामनगरी में लगभग 30,000 जवान तैनात किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में आईबी, एलआईयू, एटीएस, एसटीएफ, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत सात सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व ही कैंप किया है। खुफिया जानकारी जुटा रही टीमों में एक डिप्टी एसपी, एक निरीक्षक व छह-छह सिपाही लगे हैं।…
रायपुर। नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द वर्मा, प्रमुख सचिव विधि रजनीश…
नेशनल हाइवे नंबर 49 रायगढ़-ओड़िशा मार्ग पर एक्सीडेंट, जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाइवे नंबर 49 पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दूर तक मोटरसाइकिल के कलपुर्जे बिखरे नजर आए। हादसे में 5 साल की मासूम सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। वहीं हादसे में…
कबीरधाम। कबीरधाम जिले के पंडरिया स्तिथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के संविदा कर्मचारी हड़ताल की राह पर हैं। इसे लेकर यहां के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा ग्रेड वेतन विसंगति सुधार कर वेतनमान संशोधन करने की मांग को लेकर बीते साल 22 सितंबर 2023 को अनिश्चिकालीन हड़ताल की गई थी। इसके बाद कारखाना प्रबंधन द्वारा लिखित में उक्त मांग को पूरा कर माह सितम्बर-अक्तूबर 2023 से बढ़ा हुआ वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, जिस…