एंटरटेनमेंट डेस्क (एजेंसी)। प्रभास की सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, विदेश में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हई इतनी कमाईआदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद प्रभास के फैंस को इस फिल्म…
Author: @dmin
भिलाई। एशिया का सबसे बड़ा प्लांट बीएसपी स्टील प्लांट में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है। लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस दौरान प्लांट में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग गए। आग की सूचना बीएसपी फायर ब्रिगेड को दी गई और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, भिलाई स्टील प्लांट के रॉ मैटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर ऑयल का लीकेज हो रहा था। किसी…
भिलाई। नगर पालिक निगम क्षेत्रों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम को विश्वकर्मा योजना के तहत स्व सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने विभिन्न वार्डों में विशेष जागरूकता लाने की पहल की गई है।। इस बेहतर योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में भिलाई नगर निगम के अंतर्गत जोन-2 कार्यालय वैशालीनगर में संचालित पटेल च्वॉइस सेंटर के संचालक उमेश पटेल ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी जानकारियों को महिलाओं के बीच साझा किया गया है। आपको बता दे की पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत…
रायगढ़ में 6.40 एकड़ में बना है भव्य अग्रोहा धाममानवता की सेवा में अग्रवाल समाज अग्रणी : मुख्यमंत्री सायरायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित अग्रोहा धाम का लोकार्पण किया। महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहा धाम का निर्माण 6.40 एकड़ में हुआ है। अग्रोहा धाम सर्व समाज के सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन है। इसका निर्माण रायगढ़ के जिंदल रोड रायगढ़…
भिलाई ( )। महादेव एप मामले में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपक नेपाली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई अहम् खुलासे हो सकते हैं। जिला पुलिस अब सिलसिलेवार तरीके से इस सट्टेबाजी एप की तहें खोलने में जुट गई है। दीपक नेपाली को सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल का करीबी बताया जा रहा है। महादेव एप को विस्तार देने में नेपाली की की भूमिका बताई जाती है। पुलिस ने उस पर रासुका के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया है। छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान महादेव ऐप का मामला…
बालकों की शहादत पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषयदुर्ग। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित गुरूद्वारा में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मानवता के लिए असमिता को बचाने के लिए वीर बालकों ने एक मिशाल कायम की। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है। सात और नौ वर्ष की आयु में दोनों वीरों को शहादत मिली। मुगलों के दबाव के बावजूद भी उन्होंने कुर्बानी चुनी, सिख समाज का इतिहास ऐसी कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।…
भिलाई। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 26 दिसंबर को विधायक श्री यादव वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड पहुंचे। जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प…
भिलाई। गुरूद्वारा नानकसर नेहरू नगर में मंगलवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम सफर-ऐ-शहादत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान विधायक रिकेश का गुरूद्वारा प्रबंध समिति के प्रधान सुरेंदर सिंह, जसबीर सिंह चहल, परविंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह गांधी, मुखविंदर सिंह, धरमेंदर सिंह, जसबीर सिंह सैनी, हरभजन सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह के साहिबजादों ने जिस वीरता से अपनी शहादत दी, वह कई सदियों शताब्दियों तक याद करने और नमन करने योग्य है। आज के इस आयोजन…
बीजापुर। बीजापुर में वर्ष 2021 में पीएमजीएसवाय के एक इंजीनियर और वर्ष 2023 में बीजापुर विधायक के फॉलो वाहन में फायरिंग सहित 32 बड़ी वारदातों में शामिल रहे पांच नक्सलियों ने नक्सली संगठन में उपेक्षा व भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर पुलिस के आलाअफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गंगालूर व भैरमगढ़ एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया कमांडर,डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य और जीआरडी सदस्य ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताडऩा से तंग आकर छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास व समर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया।…
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जहर खा लिया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जहर खाने से पिता व एक बेटी की मौत हो गई है और मां व बेटी गंभीर हालत में भिलाई के स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पारा जामुल निवासी हेमलाल वर्मा (39), उसकी पत्नी जानवी वर्मा (38), इनकी बेटी प्रिया वर्मा (14) व छोटी पुत्री…