Author: @dmin

भिलाई। एलपीजी केवाईसी को लेकर बड़ा अपड़ेट आया है। सरकार ने ई-केवाईसी की डेट बढ़ा दी है। उपभोक्ता अब 31 मार्च 2024 तक गैस एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया है। गैस एजेंसी के अलावा उपभोक्ता घर बैठे भी अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए बीपीसीएल व आईओसी ने अपना ऐप भी लॉन्च किया है। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर आप अपना ई-केवाईसी घर बैठे कर सकते हैं। बता दें छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी के तौर पर 500 रुपए में एलपीजी उपलब्धा कराने की…

Read More

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उतई थाना के मचांदुर चौकी क्षेत्र का है। प्रेमी जोड़े ने खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मचांदुर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि मृतकों की पहचान स्टेशन मरोदा निवासी कौशल विश्वकर्मा…

Read More

भिलाई। नेशनल हाईवे पर कोसा नाला टोल प्लाजा की अनुपयोगिता तथा टोल प्लाजा की वजह से सर्विस लेन दोनों तरफ न होने पर सुचारू यातायात में अड़चन बने टोल प्लाजा को तोड़ने का निर्णय वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर किया जा रहा है। जल्द ही एक से दो महीने के भीतर कोसा नाला टोल प्लाजा को ध्वस्त कर नेशनल हाईवे को यहां भी सुचारू और बेहतर यातायात अनुरूप बनाने विधायक ने आज से पहल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि आज दोपहर नेशनल हाईवे के सब इंजीनियर जयंत वर्मा और ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के…

Read More

पुलिस कंट्रोल रूम के अत्याधुनिक सेटअप रूम से होगी ट्रैफिक और शहर की निगरानी भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा और भिलाई शहर के हर प्रमुख चौक चौराहे अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे जिसका कंट्रोल रूम सेक्टर-6 कोतवाली थाना होगा। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां और आधुनिक सेटअप का कार्य शुरू हो चुका है। आज इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने तथा कंट्रोल रूम के इस सेटअप को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करने के संबंध में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर यातायात और पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा की है। विधायक रिकेश सेन ने…

Read More

भिलाई। लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी 11 मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर(आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो। उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पीडब्लयूडी, पीएच, विधिविधाई व नगरीय प्रशासन मंत्रालय दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह जेल, पंचायत और ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, विज्ञान और प्रद्योगिकी विभाग दिया गया है। बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य,…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले हुई ऑटो चालक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शिकायत दर्ज होने के बाद महज 36 घंटों में ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जो सच्चाई सामने आई उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। दरअसल पुलिस जिसे मृत मान रही थी वह जिंदा मिला। इसके बाद पता चला कि मरने वाला ऑटो चालक नहीं बल्कि सवारी था। ऑटो चालक ने सवारी की हत्या कर खुद को मरा साबित करने यह पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपनी माटी के लाल की एक झलक पाने के लिए शाम से ही लोग पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों का उत्साह देखकर सहज ही यह अनुभूति हो रही थी कि उनका कोई अपना प्रदेश का मुखिया बना है। लोग अपने विशिष्ट अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्साहित थे। पुष्प वर्षा, फूलों के हार और विजय तिलक लगाकर…

Read More

भिलाई। कोरोना की वापसी के बाद भिलाई में कोरोना से एक की मौत हो गई है। मृतक कैंप क्षेत्र का बताया जा रहा है। बुजुर्ग को सर्दी खांसी व बुखार होने के बाद भर्ती कराया गया था। लक्षण मिलने पर उसका एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को बुजुर्ग की सेक्टर-9 अस्पताल में मौत हो गई है। कोरोना के ताजा वेरिएंट की दस्तक के बाद दुर्ग जिले में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के…

Read More

जशपुर। सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार जशपुर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से सीएम का स्वागत किया। साय ने खुली जीप में सवार होकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौरभ सागर द्वार का लोकार्पण किया। दीक्षा के बाद जैन आचार्य सौरभ के 28 वर्षों के बाद वर्ष 2012 में जशपुर आगमन के समय उनके प्रवेश द्वार की नींव रखी गई थी। जैन धर्म के संत सौरभ सागर के नाम पर निर्मित इस प्रवेश द्वार का लोकार्पण जशपुर के माटी पुत्र साय के हाथों होने पर…

Read More

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आम आदमी के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकती है। शुरुआती दौर में वंदे साधारण कही जा रही इस ट्रेन में नॉन एसी बोगियों से लेकर अनारक्षित टिकट समेत कई फायदे इसमें शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने नई रेलगाडिय़ों की तकनीक और बोगियों के अंदर सुविधाओं में भी काफी बदलाव किया है। देखने में काफी हद तक सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की तरह ही नजर आने वाली अमृत भारत ट्रेन में कई नए प्रयोग किए गए हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमृत भारत ट्रेनों का किराया…

Read More