भिलाई। रविवार को सुपेला के संडे मार्केट का नजारा कुछ अलग ही दिखा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की चेतावनी का ऐसा असर दिखा कि सड़क पर एक भी दुकान नहीं दिखी। रविवार को दोनों ओर के दुकानदारों ने भिलाई निगम द्वारा की गई मार्किंग का सम्मान किया और दुकानों को तय सीमा के भीतर ही लगाया। यही नहीं ग्राहक भी सजग दिखे और अपनी गाड़ियों को तय जगह व पार्किंग प्लेस पर ही रखा। इससे पूरे बाजार में कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं दिखी। बता दें भिलाई के सबसे चर्चित संडे बाजार में हर रविवार को भारी भीड़…
Author: @dmin
श्रीहरिकोटा (एजेंसी)। पीएसएलवी-सी58/एक्सपोसैट मिशन के लॉन्च से पहले इसरो वैज्ञानिक अमित कुमार पात्रा, विक्टर जोसेफ, यशोदा, श्रीनिवास तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। एक्सपोसैट एक जनवरी 2024 को सुबह 9:10 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से किया इसे लॉन्च किया जाएगा। क्या है एक्सपोसैटएक्सपोसैट(एक्स पोलारिमीटर सैटेलाइट) आकाशीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन के अंतरिक्ष आधारित ध्रुवीकरण माप में अनुसंधान करने वाला इसरो का पहला उपग्रह हैँ। सैटेलाइट कॉन्फिगरेशन को आईएमएस-2 बस प्लेटफॉर्म से संशोधित किया गया है। इसमें पोलिक्स (एक्स-रे में पोलारिमीटर उपकरण) और एक्सस्पेक्ट (एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोपी और टाइमिंग) दो पेलोड हैं। पोलिक्स को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट…
दुर्ग। कृषि एवं किसान कल्याण, मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न केन्द्र परिवर्तित योजनाओं के आवरण में हितग्राहियों को सम्मिलित करने एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से ”विकसित भारत संकल्प यात्राÓÓ कार्यक्रम का जिले में क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिले के कृषकों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित किये जाने के साथ-साथ नैनो उर्वरक का विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कृषकों के प्रक्षेत्रों पर ड्रोन के उपयोग से प्रायोगिक प्रदर्शन आयोजित कर नैनो उर्वरक का उपयोग कराकर कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना है। इसी अनुक्रम में दिनांक 29 दिसंबर को…
नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। नए वेरिएंट के सामने आने के बाद जिस तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं उससे यह लगने लगा है कि क्या नए साल में कोरोना की एक और लहर सामने है। बीते 10 दिनों में औसतन 500-600 नए मामले सामने आ रहे हैं जो कि चिंता बढ़ाने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह 8 बजे तक जो अपडेट दिया है उसके अनुसार देश में कोविड-19 के 841 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले 227 दिनों में सबसे…
भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रेलर खुर्सीपार तिराहे के पास सड़क किनारे कॉम्पलेक्स में घुस गई। इस बीच ट्रेलर ने एक पिकअप को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना रविवार अलसुबह की बताई जा रही है। जिस कॉम्पलेक्स में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम लगे हुए हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। खुर्सीपार तिराहे पर सिग्नल पार करने के बाद चालक ने सड़क किनारे ट्रेलर को पार्क किया…
भिलाई। नए साल के आगामी आयोजनों और 31 दिसंबर की शाम के विषय में जुनवानी रोड के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन से मुलाकात की। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय संचालन को लेकर विधायक रिकेश सेन ने उनसे समस्याएं पूछीं तथा समाधान स्वरूप बेहतर व्यवस्था बनाने सहयोग की अपील भी की। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आप सभी रेस्टोरेंट में पहुंचने वाले ग्राहकों के उपयुक्त पार्किंग के लिए जगह अवश्य रखें ताकि वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात व्यवस्था में अड़चन न हो। संभव हो तो सभी लोग सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा…
रायपुर। रायगढ़ जिले के लैलूंगा के भुइंयापानी में कल बिरहोर परिवारों से मुलाकात और चर्चा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे थे। वहां उन्होंने आठवीं पास उर्मिला से चर्चा की और अधिकारियों को वहीं से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। कल शाम ही उर्मिला के लिए कुर्रा आश्रम शाला में दैनिक वेतन भोगी के रूप में रोजगार की व्यवस्था प्रशासन ने कर दी थी। शनिवार को उर्मिला ने वहां काम भी आरंभ कर दिया। इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उर्मिला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद करते हुए कहा कि कल…
भिलाई। यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग द्वारा हॉटसीट नाम से एक शॉर्ट फिल्म बनाया गया है। एसपी राम गोपाल गर्ग के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने दिए गए। इसी के परिपालन में डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर व सदानंद विंध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस लगातार विभिन्न यातायात जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में यह शॉर्ट मूवी बनाई गई है। फिल्म के जरिए नशा कर वाहन न चलाने का संदेश दिया गया है। इस शॉर्ट फिल्म की स्क्रिप्ट डीएसपी सतीश ठाकुर एवं…
भिलाई। दुर्ग से दल्लीराजहरा सेक्शन के बीच शनिवार की सुबह एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे डिरेल हो गए। घटना आज सुबह 7:25 बजे की है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को खाली वैगन के साथ दल्लीराजहरा माइंस ले जाया जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 07:25 को रायपुर रेल मंडल के दुर्ग – दल्लीराजहरा सेक्शन के मध्य दल्लीराजहरा के साइडिंग में खाली मालगाड़ी के वगैन पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में किसी भी तरह का जानमाल हानि नही हुई है। हाददसे के बाद…