भिलाई। समाज सेवा में अग्रसर मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगामी 7 जनवरी को भव्य समारोह में वकीलों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में पूर्व न्यायधीश एल जोशी, डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एवं सेफ्टी केके द्विवेदी व पूर्व न्यायधीश निर्मल मिंज शामिल होंगे। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय ने बताया की ट्रस्ट द्वारा नेहरू नगर में स्थित “लिबास ” कार्यालय में जहां प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक जरूरतमंदों को कपड़ों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाता हैं। ट्रस्ट के…
Author: @dmin
भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नए साल की पार्टी व शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद साथी ने ही कपसदा निवासी गोपाल सोनवानी उर्फ पांगडू सोनवानी (20) की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली और जांच के दौरान मिले सबूत के सहारे आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले मृतक के साथी आकाश मारकण्डे (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कुम्हारी पुलिस ने धारा 302 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि कि खून से…
एसपी रामगोपाल गर्ग ने साल भर पुलिस द्वारा चलाए अभियानों की भी दी जानकारी भिलाई। नया साल शुरू होने के साथ ही दुर्ग पुलिस ने अपना वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में सोमवार को एसएसपी रामगोपाल गर्ग द्वारा साल भर की उपलब्धियों व पुलिस द्वारा चलाए गए अभियानों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एसपी गर्ग ने कहा कि अपराधों पर लगाम लगाना और शांति स्थापित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में कुल 7411 अपराध पंजीबद्ध हुए। उसकी तुलना में वर्ष 2023 में अब एक जिले में कुल 6555…
भिलाई। केंद्र सरकार ने हिट एंड रन के नये कानून को लागू कर दिया है। इस कानून लागू होने के बाद से ही इसका देश भर में विरोध हो रहा है। देशभर के ट्रक ड्राइवरों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्ट से जुड़े संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके कारण ट्रक-टैंकर जैसे वाहनों के पहिए थम गए। इसका असर यह हुआ कि शहर के अधिकतर पंपों में भारी भीड़ लग गई। दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में पेट्रोल व डीजल डलवाने लोग जमा हुए। देर रात…
श्रीहरीकोटा। भारत ने साल की शुरुआत खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उपग्रह भेज कर की है। सुबह 9.10 बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के इस पहले एक्स-रे पोलरीमीटर उपग्रह यानी एक्सपोसैट को रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी 58 के जरिए लॉन्च किया। इस रॉकेट का यह 60वां मिशन होगा। इस मिशन में एक्सपोसैट के साथ साथ 10 अन्य उपग्रह भी पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह समेत 11 उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर…
भिलाई। नए साल के जश्न से पहले शनिवार रात को दुर्ग एसपी खुद सड़क पर उतरे। एसपी गर्ग द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था एवम नाकेबंदी प्वाइंट का हाल देखा गया।। एसपी गर्ग ने सबसे पहले भिलाई नगर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने की जा रही नाकेबंदी प्वाइंट पर पहुंचे, वहा पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मुर्गा चौक, छावनी चौक, जामुल चौक, गुरुद्वारा चौक नेहरू नगर चौक में पहुंच कर ड्यूटी पर लगे बल के पास पहुंच कर उनको महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश दिए। एसपी गर्ग के निर्देश के बाद चेकिंग अभियान में कुल 195 से अधिक वाहन चालकों…
अयोध्या। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बड़ा फ्रॉड सामने आया है। सोशल मीडिया पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से दान के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं। सोशल मीडिया के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर क्यूआर कोड वितरित कर लोगों से राम मंदिर के उद्घाटन में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र ट्रस्ट के नाम से…
नई दिल्ली (एजेंसी)। साल 2023 अब खत्म होने वाला है। न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। भारत और अन्य देशों में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले सभी लोग इस बीते साल की अच्छी यादों को संजोने और बुरी यादों को भूलकर एक नए साल के स्वागत के लिए बेताब हैं। देशभर में नए साल के स्वागत के लिए तैयारी चल रही है। साल 2023 अब खत्म होने वाला है। भारत और दुनियाभर में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले…
भिलाई। विधायक रिकेश सेन की पहल पर पीडब्ल्यूडी विभाग के दुर्ग संभाग में करीब 200 दैनिक वेतन भोगियों को फिर से नौकरी मिली। सभी कर्मचारियों की बहाली के बाद छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने रिकेश सेन का आभार जताया है। संघ के सदस्य रविवार को ढ़ोल नंगाड़ों के साथ विधायक रिकेश के पास पहुंचे और फूल माला से उनका अभिनंदन किया। बता दें पीडब्ल्यूडी विभाग के दुर्ग संभाग में करीब 200 दैनिक वेतन भोगी कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद सभी कर्मचारियों को कई दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य…