भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में सड़क हादसे का शिकार हुई एक युवती ने मौत को चकमा दे दिया. संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिली इस युवती को बेहोशी की स्थिति में ही अस्पताल लाया गया था. सिर के अलावा उसके सीने के हिस्से में अंदरूनी चोटें थीं। पीठ की तरफ की आठ पसलियों में फ्रैक्चर है। लिवर भी जख्मी था। लगभग दो हफ्ते की जद्दोजहद के बाद उसने अपनी आंखें खोली पर हादसे के बारे में वह अब भी साफ-साफ कुछ बता नहीं पा रही है। हाइटेक के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ रंजन सेनगुप्ता ने बताया कि यह एक ऐसा मामला था…
Author: @dmin
दुबई (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए दुबई में खिलाडिय़ों की नीलामी जारी है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की स्पीच के साथ ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद मल्लिका सागर ने ऑक्शन की कमान संभाली। पहली बोली वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर लगी। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं और टीम उनको लेने के लिए बेताब हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिंडिग शुरू हुई। इसके बाद मुंबई ने हाथ पीछे खींच लिए और…
भिलाई। राष्ट्रपति सम्मानित, ज्योतिष शास्त्र में स्वर्ण पदक प्राप्त, भारत के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवम् श्री रामानुज पंचाग के प्रधान सम्पादक एवं औरा स्केनर डॉ. राम नारायण मिश्र गुरूजी का तीन दिवसीय ज्योतिष शिविर सोनिया ज्वेलर्स भिलाई तीन में लगा है। स्टेट बैंक के सामने लगे इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग रत्नों की जानकारी लेने लोग पहुंच रहे है। कम दरों पर लोगों को उनकी राशि के अनुसार रत्न दिया जा रहा है। रत्नों के संबंध में जानकारी देते हुए पंडित मिश्र ने बताया कि लोगों को अपने कर्म पर पहले ध्यान देना चाहिए। क्योंकि कर्म से फल मिलता…
कंपनी ने अपनी चौथी वार्षिक सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसका शीर्षक हैसस्टेनिबिलिटी अभियान: पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और प्रगतिभारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम पृथ्वी का सतत एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि वह पर्यावरण अनुकूल तरीके से उत्पादित उच्च गुणवत्ता का एल्यूमिनियम दुनिया भर में पहुंचाएगी। हाल ही में दुबई में आयोजित सीओपी 28 में वेदांता एल्यूमिनियम ने पहली बार हिस्सा लिया। कंपनी का प्रतिनिधित्व करने वहां पहुंचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जॉन स्लेवन ने इस पहलू पर प्रकाश डाला कि सस्टेनेबेल अनुप्रयोगों को सक्षम बनाने के लिए एल्यूमिनियम की भूमिका…
दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तरह अब गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अब तक 205 गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन किया गया है। इस माह के अंत तक शेष 66 गांवों में भी यह सुविधा लागू करने का लक्ष्य, के साथ काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त के पश्चात् ओडीएफ प्लस की अवधारणा को क्रियान्वयन करने हेतु प्रत्येक गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सभी आयामों पर कार्य करते हुए स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम…
भिलाई । अटलजी की सरकार में मंत्री रहे सीनियर भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने उनके कंधों पर महती जिम्मेदारी डाल दी है। 2003 से 2018 तक के तीन चुनावों में लगातार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने अथक परिश्रम कर छत्तीसगढ़ को भाजपा का गढ़ बनाया था, किन्तु विगत 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की झोली में चला गया। इन वर्षों में राज्य की सामाजिक और राजनीतिक धारा का पानी काफी कुछ बह गया, इसलिए अब एक बार फिर बदली हुई आबोहवा को भाजपा के पक्ष में करने का दारोमदार पार्टी आलाकमान ने विष्णुदेव साय…
गुरूवार को पर्यवेक्षकों के नाम होंगे घोषित, विधायक दल की बैठक में रविवार तक फायनल होगा सीएमभिलाई । छत्तीसगढ़ समेत तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने की भाजपा की कवायद धीमी गति से आगे बढ रही है। मुख्यमंत्री पद के सभी दावेदारों को दिल्ली बुलाकर राय-मशविरा किया गया है। पार्टी गुरूवार को पर्यवेक्षकों के नाम घोषित करेगी, जो शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक लेकर नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। इधर, इस बात की संभावना जोर पकड रही है कि भाजपाई सत्ता के लिए सीढिय़ां बने आदिवासी वर्ग से सीएम घोषित किया जा सकता है। दिल्ली के…
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर हर दिन फ्रॉड हो रहे हैं। हर रोज लोगों के साथ ठगी हो रही है। कई लोगों ने इस पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में लाखों रुपये गंवाए हैं। हाल ही में बंगलूरू में एक शख्स को 61 लाख का रुपये का चूना लगाया गया था। अब सरकार ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के ऐसी 100 वेबसाइट को ब्लॉक किया है जो पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी कर रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इन…
भिलाई ( न्यूज)। छत्तीसगढ़ में अबकी बार 75 पार का नारा देने वाली कांग्रेस कुल जमा 35 सीटों पर सिमटकर रह गई। अपने 75 के नारे से उसे सिर्फ 40 सीटें कम मिली और हाथ से सत्ता भी चली गई। कांग्रेस की इस तगड़ी हार के पीछे वैसे तो कई वजहें रही है, लेकिन सबसे बड़ी वजह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिछड़ा वर्ग कार्ड रही, जिसके चलते आदिवासी और सतनामी समाज को हाशिए पर डाल दिया गया। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लोगों में भी असुरक्षा की भावना गहराती चली गई। कांग्रेस ने असुरक्षित महसूस करते इन वर्गों को लगातार…
भिलाई । दुर्ग जिले में 6-2 से हारने के बाद हार-जीत के आंकड़े भी कम चौंकाने वाले नहीं है। 2018 के चुनाव में जिले से महज एक सीट वैशाली नगर से भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इस चुनाव में भाजपा ने 6 में से 4 सीटें जीतकर कांग्रेस को पटखनी दी। जिले में सबसे ज्यादा मतों से हारने का रिकार्ड इस बार कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण वोरा के नाम रहा। उन्हें भाजपा के एक नए चेहरे गजेन्द्र यादव से 47,076 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे कम मतों से हारने का रिकार्ड पिछले चुनाव की…