Author: @dmin

राजनांदगांव। श्रीलंका के सीता माता मंदिर से भगवान श्रीराम की चरण पादुका अयोध्या ले जाई जा रही हैं। चरण पादुका की शोभायात्रा 15 दिसंबर श्रीलंका से शुरू हुई है, जो 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी। यह शोभायात्रा आठ राज्यों से होती हुए अयोध्या पहुंचेगी। फिर, राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएंगी। मंगलवार को यह शोभायात्रा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची। गायत्री मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे के पूरे शहर गूंज उठा। राजनांदगांव में राम भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ ड्रायवरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में हड़ताल के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ड्राइवरों की हड़ताल के कारण शहर के पंपों में पेट्रोल व डीजल की किल्लत की अफवाह के बाद लोग पंपों की ओर टूट पड़े हैं। प्रदेश की जनता पेनिक हो गई है ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुख्य सचिव व डीजीपी की मौजूदगी में सभी जिलों के कलेक्टरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर (PIB)/ राष्‍ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा समय उपयोग सर्वेक्षण पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 02 एवं 03 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय राज्‍यस्‍तरीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, भक्‍त माता कर्मा परिसर, न्‍यू राजेन्‍द्र नगर, रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भवन के सभा कक्षा में किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं रायपुर स्थित सभी क्षेत्रीय एवं उपक्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हो रहे हैं । प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, राष्‍ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के उपमहानिदेशक रोशन लाल साहू द्वारा दीप प्रज्‍जवलन…

Read More

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बनाया जा रहा आधार, आयुष्मान, जॉब कार्डरायपुर। प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनजाति बहुल कोरबा…

Read More

छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्यरायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छ: हजार रूपए देने का प्रावधान…

Read More

अब तक 43.34 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार की संकल्प पत्र के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 66.78 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान के एवज में किसानों को 15,213 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि आज साल का पहला दिन है। आज हम समीक्षा करें कि किस तरह अगले एक साल में अपने विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में बेहतर रणनीति और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सकते हैं। नई सरकार से लोगों में बहुत सी उम्मीदें हैं। इन सबको पूरा करने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चुनकर आए नए विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। आपको बता दें कि इस बार 70 नए विधायक चुनकर आए हैं। नए विधायकों को विधानसभा की पूरी जानकारी देने के लिए 9 और 10 जनवरी को ट्रेनिंग सेशन होगा। ये ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसरोवर सभागार में होगी। इस ट्रेनिंग सेशन के पहले दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी आएंगे। नए साल में छत्तीसगढ़ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को होगी। माना जा रहा कि, नए साल में मंत्रालय के कामकाज में तेजी आएगी। उधर साय सरकार के सभी मंत्रियों को निज सचिव मिल गए…

Read More

रायपुर। साल के पहले दिन राजधानी में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक की मौत हो गयी। पीएचक्यू में पदस्थ आरक्षक शविकांत ठाकुर ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। माना थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर के चीचा मोड़ के हादसा हुआ। मृतक 14वीं बटालियन का जवान था और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ था। हादसे की सूचना के बाद माना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।

Read More

रायपुर। इस नए साल में कई तरह की नई सौगातें प्रदेश की जनता को मिलने वाली हैं। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने का काम नए साल में प्रारंभ होगा। वहीं प्रदेश की सरकार मोदी की गारंटी वाली कई योजनाओं को नए साल में लागू करेगी। इस योजना के मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना है। जिसमें हर विवाहित महिला को एकहजार रुपए हर माह मिलेगा। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत में गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में मिलेगा। साथ ही नए रायपुर में सीएम हॉउस भी बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

Read More