Author: @dmin

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को चर्चित महादेव सट्टेबाजी एप धोखाधड़ी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच कर रही एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीक्षित कोठारी (27) है। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद माटुंगा पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया था और फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी के मुताबिक दीक्षित कोठारी धोखाधड़ी मामले का मुख्य आरोपी है।…

Read More

नईदिल्ली। नेताजी सुभाषचंद्र बोस को ‘देश का बेटा’ घोषित करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। शुक्रवार को याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसकी वजह भी बताई। कोर्ट ने जो कहा उसे सुनने के बाद याचिका कर्ता को भी मानना पड़ा कि यह मांग सही नहीं है। दरअसल कटक के निवासी पिनाक पानी मोहंती ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें नेताजी सुभाषचंद्र बोस को देश का बेटा घोषित करने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने अब प्रशासनिक सर्जरी तेज कर दी है। दो दिन पहले प्रदेश के 88 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया। अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। देखें पूरी सूची

Read More

रायपुर। प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल जी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं। उन्होंने कहा…

Read More

लखनऊ। यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया ढेर हो गया। विनोद उपाध्याय के सिर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी। विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और…

Read More

रायपुर। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ के 31 जिलों में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा…

Read More

रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने मयंक श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने राजधानी स्थित शासकीय बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का अहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए। श्रीमती रजवाड़े ने बालिकागृह की बच्चियों से बात कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामानों को देखा और उनका हौसला बढ़ाया। श्रीमती रजवाड़े ने नारी निकेतन और सखी सेंटर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं…

Read More

अब छत्तीसगढ़ में बनेगा शिमला मनाली के तर्ज पर मॉल रोड, पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के निर्देशसीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के नि:शुल्क कोचिंग की होगी व्यवस्था12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक देने की तैयारी के दिए निर्देश9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को मिलेगा अब नि:शुल्क सायकलरात के 12 बजे तक 6 घंटे चली मैराथन बैठक में लिए गए बड़े फैसलेरायपुर। देर शाम 6 घंटे तक महानदी भवन मंत्रालय में चली अपनी पहली ही मैराथन बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश हित…

Read More

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1, भारत सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक चीन सहित कई अन्य देशों में कोरोना के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ी है, संक्रमितों में मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं। भारत के नजरिए से देखें तो यहां पिछले 20 दिनों से रोजाना औसतन 500 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 760 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। जेएन.1 वैरिएंट अब तक देश…

Read More