
भिलाई । ब्रजमंडल ने अपना 61 वां स्थापना दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भक्ति भाव एवं परंपरागत तरीके के साथ मनाया।
आज प्रातः 8 बजे श्री राधा कृष्ण विग्रहों की विशेष साज-सज्जा कर आमंत्रित अतिथि यजमान अशोक कुमार निगम एवं रेखा निगम व परिवार का स्वागत, संरक्षक सदस्य अनिल कुमार मित्तल,वरिष्ठ सचिव प्रदीप वर्मा और विरेन्द्र सिंह ठाकुर,अखिलेश त्रिपाठी और राजकुमार वर्मा ने किया। तत्पश्चात श्री विग्रहों का विशेष महाभिषेक पंडित सुनील कुमार द्विवेदी ने करवाया ।
प्रातः 10 बजे सर्वजन कल्याणार्थ हेतु महामृत्युंजय मंत्रों द्वारा यज्ञ/हवन किया गया जिसमें मुख्य यजमान मनोहर लाल नार्वल एवं ऊषा बाई नार्वल दंपती का स्वागत महासचिव सूरज मंगला द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि के कर-कमलों से मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ढाई वर्ष के बालक चि. अक्षत कुमार द्विवेदी को पंडित सुनील कुमार द्विवेदी द्वारा अक्षर ज्ञान करा कर विद्या आरंभ संस्कार किया गया।
तदुपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। समस्त कार्यक्रम का कुशल संचालन विरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राकेश कुमार यदुवंशी जी ने किया।इस अवसर पर जगदीश प्रसाद शर्मा, राजपाल सिंह राघव, मोहन लाल शर्मा, अनिल कुमार मित्तल, अतवीर सिंह राघव , गिरीश गुप्ता, हरीश कुमार गुहे , प्रदीप कुमार वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, दिलीप कुमार वर्मा सहित सभी भक्तों ने सपत्नीक हवन में आहुति दी।
हवन पश्चात श्री राधाकृष्ण मंदिर में महाआरती की गई। तदुपरांत सुप्रसिद्ध नृत्य निर्देशक बेनू नाग द्वारा प्रशिक्षित बालिकाओं ने सरस्वती वंदना पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुराधा मंगल, बेनू नाग, मेघा, मानसी, प्रेरणा, ख्याति, मनस्वी, सहित गिरीश गुप्ता जी ने मधुर भजन एवं गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए ।अंत में उपस्थित सभी लोगों ने भोजन प्रसाद का आनंद लिया।